रायगढ़ मे इनकम टैक्स का छापा, आयकर विभाग ने ट्रांसपोर्टर के घर दी दबिश…
रायगढ़ । शहर में बुधवार सुबह आयकर विभाग का छापा पडऩे से हड़कंप मच गया है। इनकम टैक्स की टीम ने आज सुबह से ही शहर के ढिमरापुर स्थित आशीर्वाद पुरम कॉलोनी में एक ट्रांसपोर्टर के यहां दबिश दी। जय अम्बे ट्रांसपोर्ट संचालक का आशीर्वादपुरम कॉलोनी में मकान में इनकम टैक्स की टीम सुबह 7 बजे से पहुंची है और जांच कर रही है। बताया जा रहा है टीम ओडिशा से पहुंची है। महजेनको कंपनी में जय अम्बे ट्रांसपोर्ट का काम चलता है। वहीं बताया यह भी जा रहै है कि यह ट्रांसपोर्टर गवर्नमेंट के लिए कोयले की ट्रांसपोर्टिंग करता है साथ ही उसके पास काफी गाड़ियां हैं। रायपुर की बहुत बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनी है। और कोरबा और बिलासपुर में भी शाखा है। आईटी की टीम ट्रांसपोर्टर के घर के अंदर जांच पड़ताल कर रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ… - March 16, 2026
- प्रशिक्षण से मजबूत होगा संगठन, भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग जल्द — जिला कार्यालय में हुई अहम बैठक… - March 16, 2026
- बरमकेला में आग का तांडव: हफ्ते भर में तीसरी आगजनी..‘केक एंड क्रीम’ स्वीट सेंटर जलकर खाक,लाखों का नुकसान… - March 16, 2026
