प्रदेश में किसानों के लिए खाद की कमी की खबरें लगातार सामनेबा रही हैं तो वहीं शासन प्रशासन खाद को उपलब्ध कराने की जद्दोजहद में जुटा नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि जांजगीर-चांपा जिले के बाराद्वार में कृषि केन्द्र संचालक के द्वारा सुपर फास्फेट का अवैध भंडारण किया जा रहा था जिसकी सूचना पर कृषि विभाग की टीम ने कार्यवाई करते हुए 500 बोरी अवैध सुपर फास्फेट जब्त किया है और दुकान के संचालन को प्रतिबंधित कर दिया है। कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एमआर तिग्गा से मिली जानकारी के मुताबिक बाराद्वार के बीरू कृषि केन्द्र में सुपर फास्फेट के अवैध विक्रय और भंडारण की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर कृष विभाग की टीम ने छापेमार कार्यवाई की तब यह बात सामने आई की जिस जगह पर बीरू कृषि केन्द्र को व्यवसाय करने के लिए लाईसेंस प्रदान किया गया था उस निर्धारित स्थान को छोड़कर अन्य स्थान पर उसके द्वारा सुपर फास्फेट का अवैध भंडारण और विक्रय किया जा रहा था। इसके आलावा अन्य कई तरह की अनियमितताएं बीरू कृषि केन्द्र में पाई गई हैं। जिसके खिलाफ कृषि अधिनियम की धारा 1985 के तहत कार्यवाई करते हुए 500 बोरा सुरत्रपर फास्फेट जब्त कर दुकान संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है।

- पीड़ित पर ही भारी पड़ा “देवता का ‘न्याय’शिकायत वापस ली, फिर भी बना दिया आरोपी!प्रधान आरक्षक केशव प्रसाद देवता की ‘विवेचना’ पर उठे गंभीर सवाल.. - August 2, 2026
- सारंगढ़:बुजुर्गों के आशीर्वाद संग सेवा का संकल्प, वृद्धाश्रम में सम्मान व वृक्षारोपण… - August 2, 2026
- सारंगढ़:53 बेटियों को मिली उड़ान, नि:शुल्क साइकिल पाकर खिले छात्राओं के चेहरे… - August 2, 2026




