मनोज अग्रवाल

जैजेपुर। शिवसेना जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह गहलौत के निर्देशानुसार हीरा लाल पात्रे ब्लॉक प्रभारी जैजैपुर के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी एस राजपूत को ज्ञापन सौंपकर बताया है कि जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरदुली के आश्रित ग्राम तुमीडीह में कार्य एजेंसी के द्वारा सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया जा रहा है। जिसकी वजह से थोडे ही दिनों में सीसी सडक खराब हो जायेगी। जिसकी जांच होना ग्रामवासियों के हितार्थ आवश्यक है।
जिसको लेकर चंदन धीवर जिला महासचिव, हीरा लाल पात्रे ब्लॉक प्रभारी जैजैपुर, रथराम पाटले, संतोष खुंटे, छत्रपाल खुंटे, हेमलाल मांझी, कौशल दास वैष्णव, रामतिलक धीवर, कुंजराम हरवंश सहित शिवसैनिकों ने सीईओ जैजैपुर से निवेदन किया है कि ग्राम पंचायत बरदुली के आश्रित ग्राम तुमीडीह में नव निर्मित सीसी रोड की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही किया जावे।

- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
