बिलासपुर : ट्रेन में सफ़र कर रही गर्भवती महिला यात्री की मौत हो गई है। अचानक मौत से यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार महिला जांजगीर चांपा के जैजैपुर की रहने वाली है। वह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से जालंधर से बिलासपुर के लिए यात्रा कर रही थी। इस दौरान अचानक महिला की सांस थम गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हार्ट अटैक से महिला की मौत होने की खबर है। फिलहाल पुलिस शव बरामद कर अस्पताल भेजा है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
