साउथ ईस्ट दिल्ली से तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस घटना को अंजाम देने वाला शख्स बुजुर्ग है और उसने आम देने के बहाने बच्ची को अपने पास बुलाया और गंदा काम किया।
पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

परिजनों ने पुलिस को बताया कि 19 जून की शाम आरोपी ने उनकी बच्ची को आम देने के बहाने बुलाया था. काफी देर तक जब मासूम घर नहीं पहुंची तो बच्ची की मां देर रात बुजुर्ग के घर पहुंच गई. आरोपी ने जैसे ही मां की आवाज सुनी तो उसने बच्ची को घर भेज दिया.

रात में बच्ची की तबियात अचानक बिगड़ने लगी. परिजन उसे लेकर अस्पताल गए तो पता चला कि उनकी बच्ची के साथ रेप हुआ है. तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जांच के बाद पुलिस ने POSCO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया.
परिजनों ने यह भी बताया कि आरोपी को दादा कहती थी. उसके साथ आसानी से कहीं भी चली जाती थी. आरोपी का पीड़ित के घर भी आना जाना था. आरोपी उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर का रहने वाला है।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
