आश्चर्य: यह है दुनिया की सबसे बड़ी मछली, रिसर्चर्स का दावा है कि यह मछली है फ्रेश वॉटर के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी मछली, 2005 में मिली मछली का रिकॉर्ड टूटा…पढ़िए पुरी खबर
दुनिया रहस्यों से भरी हुई है. समय-समय पर लोगों के सामने एक से बढ़कर एक रहस्य से पर्दा हटता रहता है. इनमें से कई ऐसे होते हैं जो लोगों को खूब आश्चर्यचकित करते हैं.
ऐसा ही एक रहस्य पिछले दिनों कंबोडिया की मेकांग नदी से बाहर आया. यहां मछुआरों को दुनिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की मछली मिली. इस विशाल मछली का नाम स्टिंग्रे है और इसका वजन करीब 300 किलोग्राम है. रिसर्चर्स का दावा है कि यह फ्रेश वॉटर के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी मछली है.
मछली की लंबाई 13 है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मछली की लंबाई करीब 13 फीट है. इसे मछुआरे ने स्टंग ट्रेंग नाम की जगह के पास से पकड़ा है. इस मछुआरे ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जब अचानक उसका जाल भारी हुआ तो उसे लगा कि कई मछलियां फंसी हैं, जब उसने किसी तरह जाल को पानी से ऊपर निकाला तो उसमें मौजूद मछली को देखकर वह दंग रह गया. उसने बताया कि मछली का आकार कल्पना से भी बड़ा था. उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि अब क्या करे. उसने फौरन इसकी सूचना वैज्ञानिकों और रिसर्चर्स को दी.

2005 में मिली मछली का रिकॉर्ड टूटा
सूचना मिलने के बाद रिसर्चर्स की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. टीम ने मछली की लंबाई नापने के साथ ही उसका वजन भी किया. मछली का वजन करीब 300 किलोग्राम निकला. यह पूर्व में ताजे पानी की सबसे बड़ी मछली (कैटफिश) के वजन 293 किलो से अधिक था. 2005 में यह कैटफिश थाईलैंड में मिला था.
रिसर्चर्स रख रहे हर गतिविधि पर नजर
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की इस सबसे बड़ी मछली को टीम की तरफ से इलेक्ट्रॉनिक टैग लगाने का काम किया गया. टैग लगाने के बाद इसे फिर से नदी में छोड़ दिया गया है. ऐसा इसलिए किया गया है ताकि रिसर्चर्स की टीम उसकी हर गतिविधियों और व्यवहार पर नजर रख सके.
- प्रशिक्षण से मजबूत होगा संगठन, भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग जल्द — जिला कार्यालय में हुई अहम बैठक… - March 16, 2026
- बरमकेला में आग का तांडव: हफ्ते भर में तीसरी आगजनी..‘केक एंड क्रीम’ स्वीट सेंटर जलकर खाक,लाखों का नुकसान… - March 16, 2026
- एसपी के सख्त निर्देश और थाना प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई…महानदी में नाव से शराब तस्करी नाकाम, 135 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - March 16, 2026
