पेंड्रा। जिले के मरवाही वन मंडल में चंदन की लकड़ी की तस्करी करते तीन आरोपियों को वन विभाग के टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 नग चंदन की लकड़ी जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 20 लाख के आसपास बताई जा रही है।
बता दें कि बीती रात वन विभाग के टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खोडरी वन रेंज में तीन अलग-अलग जगहों पर चंदन लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना पर वन विभाग के टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़े है। टीम ने इन चोरों के पास से चंदन के दो पेड़ की लकड़ियां बरामद की है। चोरों ने चंदन के पेड़ों को काटकर कुल 7 टुकड़ों में कर दिया था।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम महेश प्रसाद, संजय कुमार नामदेव व मैथुराम सोनवानी बताया है। तीनों आरोपी पेंड्रा क्षेत्र के रहने वाले है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि, चंदन के ये पेड़ पेण्ड्रा के इंदिरा गार्डन से काटा था। साथ चोरी की लकड़ी को शिकारपुर निवासी सोमप्रकाश शर्मा को बेचने वाले थे।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इसके पहले भी इन लोगों ने चोरी की लकड़ी सोमप्रकाश को ही बेचे है। फिलहाल वन विभाग के टीम तीनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रहे है।

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
