नई दिल्ली। भीषण गर्मी और लू से सभी लोग हलाकान हैं। गर्मी से बचने के लिए सभी तरह के जतन कर रहे हैं। फिर भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गर्मी इस कदर बढ़ रही है कि दोपहर के समय हवा में नमी का स्तर घटकर 12 से 14 प्रतिशत तक सिमट रहा है। तेज धूप की वजह से लोगों को कूलर में पानी दिन में तीन से चार बार भरने पड़ रहे हैं। वहीं एसी भी बहुत ज्यादा कूलिंग नहीं कर पा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून को शाम और रात के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान साफ रहेगा। कुछ जगहों पर लू की स्थिति बनी रहेगी। 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी गर्म हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
