महासमुंदः छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में दूषित भोजन खाने से 16 बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में भर्ती कराया गया है। इन बच्चों के भोजन में मरी हुई छिपकली मिली है। मामला जिले के आंगनबाड़ी केन्द्र पुटका का है।

मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र पुटका में बच्चों को दिए जाने वाले सब्जी में छिपकली गिर गई थी। इसके बाद भी बच्चों को यही वाला भोजन खाने के लिए दिया गया था। खाना खाने के कुछ देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में भर्ती कराया गया । राहत की बात ये है कि सभी बच्चों की हालत अभी स्थिर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
