रायगढ़। नगर निगम के नव पदस्थ कमिश्नर संबित मिश्रा ने बुधवार को निगम पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उपायुक्त सुतीक्षण यादव ने उन्हें विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद कमिश्नर श्री मिश्रा ने महापौर जानकी अमृत काटजू से मुलाकात की। इसके बाद अधिकारी कर्मचारियों ने कमिश्नर श्री मिश्रा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने निगम के अधिकारी कर्मचारियों का परिचय भी जाना। इसके बाद निगम के प्रमुख अधिकारियों की बैठक लेकर निगम के कार्यशैली की जानकारी ली। इस दौरान कमिश्नर श्री मिश्रा ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को पारदर्शिता के साथ कार्य करने की बात कही।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
