छत्तीसगढ़/शिवरीनारायण में आयोजित मेला देखने गए एक युवक की चाकू गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक कल अपने दोस्तों के साथ मेला देखने गया हुआ था। तभी भीड़ के बीच अज्ञात शख्स के द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया। युवक को चाकू मारकर आरोपी मौके से फरार हो गया। शिवरीनारायण पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि घटना कल देर शाम 7:30 बजे के आसपास हुई है। मृतक का नाम राज देवांगन, उम्र 25 वर्ष,ग्राम खरौद का रहने वाला पता चला है। भीड़ के बीच घटना होने की वजह से आरोपी का पता नहीं चल पाया और वह मौका देख फरार हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले युवक ने तोड़ा दम
चाकूबाजी की घटना के बाद घायल रात को इलाज हेतु पहले शिवरीनारायण अस्पताल ले जाया गया। जहां राज की स्थिति गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों के द्वारा उसे बिलासपुर रिफर किया गया। बिलासपुर ले जाते वक्त राज ने दम तोड़ दिया। फिलहाल शिवरीनारायण पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुटी हुई है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
