नई दिल्ली/आए दिन सड़क हादसे देखने को मिलते हैं। जिसमें कई बेगुनाह अपनी जान गवां बैठते हैं। इस तरह के हादसे होना। अब आम बात की हो गई है।जहां एक बड़ा कदम केंद्र सरकार ने उठाया है। हिट एंड रन मामले में पीड़ित की मौत हो जाने पर उसके परिजनों को ₹200000 तक मुआवजा राशि प्रदान करेगी। इसके लिए हम कुछ जानकारियां नीचे कॉलम में साझा कर रहे हैं। जिस का अवलोकन कर आप यथास्थिति को जान सकते हैं।
दरअसल अब, मुआवजे में सरकार ने इजाफा करने का फैसला लिया है। इस मुआवजे में सरकार 1 अप्रैल से इजाफा कर देगी। कयास लगाया जा रहा है कि 1 अप्रैल से मुआवजे में 8 गुना का इजाफा कर दिया जाएगा।

अब 2 लाख का मिलेगा मुआवजा
आपको बता दें 1 अप्रैल के बाद से सड़क हादसे में किसी परिजन की मौत होने पर उनके घर वालों को दो लाख रुपये दिए जाएंगे। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, ऐसे मामलों में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को दी जाने वाली मुआवजा राशि भी 12,500 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई है।
नया नियम 1 अप्रैल से होगी प्रभावी
मंत्रालय ने कहा है कि योजना का नाम ‘हिट ऐंड रन मोटर दुर्घटना योजना के पीड़ितों को मुआवजा, 2022’ होगा और यह एक अप्रैल 2022 से प्रभावी होगी।
25 फरवरी को जारी हुई थी अधिसूचना
एक विज्ञप्ति के मुताबिक, मंत्रालय ने रविवार को कहा कि ‘हिट ऐंड रन’ मोटर दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने संबंधी अधिसूचना 25 फरवरी 2022 को जारी की गई है। जिसमें क्षतिपूर्ति राशि में वृद्धि की गई है।
जानें कितनी बढ़ी राशि
आपको बता दें यह राशि गंभीर रूप से घायलों के लिए बढ़ाकर 50,000 रुपये और मौत के मामले में वर्तमान के 25,000 रुपये से बढ़ाकर 2,00,000 लाख रुपये कर दी गई है।
मंत्रालय ने दी जानकारी
मंत्रालय ने विज्ञप्ति में कहा, ”यह योजना एक अप्रैल 2022 से क्षतिपूर्ति योजना, 1989 का स्थान लेगी।” विज्ञप्ति में बताया गया कि मुआवजे के लिए आवेदन और पीड़ितों को भुगतान जारी करने की प्रक्रिया के लिए भी समयसीमा तय कर दी गई है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
