बिर्रा-आदर्श गौरव ग्राम मल्दा मे आयोजित संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिवस आचार्य कीर्तिकुमार पाण्डेय जी (सेल-बलौदाबाजार ) फेंकूलाल कश्यप परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सूत, शौनक संवाद से सृष्टि उत्त्पत्ति एवं भगवान के लीला अवतारों सम्बंधित प्रश्नों से कथा प्रारम्भ हुई! कथा मे श्री शुकदेव के प्राकट्य की कथा के साथ नारद जी एवं श्री वेद व्यास जी की भेंट एवं व्यास जी द्वारा वेदो के विभाजन एवं महाभारत की रचना के बाद भी असंतोष व्यक्त करना एवं नारद जी से व्यास जी अपनी असफलता का कारण पूछना, तब नारद जी द्वारा व्यास जी को महाभारत मे भगवान की लीलाओ को सम्मिलित नहीं करने को असफलता का कारण बताना! एवं नारद जी द्वारा श्री व्यास जी अपने पूर्व जन्म का वृतांत बताना की किस प्रकार एक दासी के गर्भ से जन्म लेने के बाद भी संतो के सत्संग से प्रभु की भक्ती पाई और आज आपके समक्ष नारद के रूप मे हूँ! भगवान बड़े दयालु है व्यास जी आप भगवान के लीला अवतारों की कथा लिखें, तब आपका प्रयास निश्चित सफल होगा! तब व्यास जी भागवत की रचना की और शुकदेव को श्रवण कराया और शुकदेव जी द्वारा राजा परीक्षित को सुनाई गईं! शौनक द्वारा परीक्षित जन्म की कथा सुनने की जिज्ञासा एवं श्री सुतजी द्वारा परीक्षित जन्म एवं दिग्विजय के साथ तक्षक सर्प द्वारा सात दिवस मे मृत्यु का शाप देना एवं परीक्षित का अनशन करके गंगा तट पर आना एवं संतो से मुक्ति का साधन पूछना तब प्रभु की कृपा से श्री शुकदेव जी का आगमन एवं परीक्षित द्वारा श्री शुकदेव जी का आदर करना! प्रथम दिवस कथा यही विश्राम हुई! कथा मे आज सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहें! मुख्य यजमान आयोजक श्री फेकू सिंह कश्यप जी ने आग्रह किया की सभी श्रद्धालु सपरिवार पहुंचकर भगवान की अमृत कथा रसपान कर कृतार्थ होवें!

टीप फोटो संलग्न
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
