नक्सलियों से सब इंजीनियर पति को छुड़ाने ‘मर्दानी’ बनी पत्नी, बच्चों के साथ निकली नक्सल मांद की ओर…
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बीजापुर में पुल निर्माण कार्य में लगे सब इंजीनियर का शुक्रवार शाम को नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था। तीन दिन गुजर जाने के बाद भी अब तक सब इंजीनियर घर नहीं लौटा है। अंतत: थक हारकर आज अपह्त सब इंजीनियर की पत्नी सोनाली पवार अपने बच्चों को लेकर नक्सल मांद की ओर निकल पड़ी है। बताया जा रहा है कि सोनाली बच्चों के साथ पति की रिहाई के लिए जंगल में गई है।
बता दें कि बीजापुर जिले में इंद्रावती नदी पर बेदरे गांव में पुल निर्माण का कार्य लगभग 5 महीने पहले शुरू हुआ है। इस पूल के निर्माण के बाद अबूझमाड़ के पहुंचविहीन क्षेत्रों तक सड़क बन पाना संभव हो पाएगा। यही वजह है कि माओवादी इस पुल के निर्माण का लगातार विरोध कर रहे हैं। पुल निर्माण का काम बिलासपुर के ठेकेदार अशोक मित्तल द्वारा करवाया जा रहा है। शुक्रवार को निजी कंपनी के सब इंजीनियर अशोक पवार और उनके सहयोगी आनंद नदी पार कर दूसरी ओर गए थे, जो अब तक वापस नहीं लौटे हैं। दोनों को बंदूक की नोंक पर नक्सलियों द्वारा अपहरण की आशंका जताई जा रही है।
मामले में बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा था कि कुछ ग्रामीणों द्वारा यह जानकारी मिली है कि नदी के उस पार से सब इंजीनियर और उनके सहयोगी को कुछ संदिग्ध अपने साथ ले गए हैं। हालांकि अब तक अपहरण जैसी किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन मामले की छानबीन की जा रही है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
