जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। नगरपालिका चुनाव में जिस तरह से लोगों ने कांग्रेस को अपना प्यार दिया उसके पीछे कांग्रेस के त्रिमूर्ति को माना जा रहा था। ये त्रिमूर्ति थे अरुण मालाकर-विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े-और अजय बंजारे..!
अपने सामाजिक छवि से जनता के बीच जो छवि अजय बंजारे की थी उसका सीधा सा फायदा कांग्रेस को होना ही था। और कांग्रेस पार्टी ने इसका यथोचित ईनाम भी सोनी अजय बंजारे को नगरपालिका अध्यक्ष बनाकर दिया। प्रत्येक चुनाव में जीत-हार युवाओं के हाथ होता है, और सारंगढ़ में अजय बंजारे युवाओं के बीच रॉबिनहुड माने जाते हैं। युवाओं को अपने साथ जोड़कर अजय बंजारे और अरुण मालाकर ने जो दांव खेला शायद भाजपा इसका कोई तोड़ नही खोज पाई..! क्योंकि चुनाव के पहले ही जनता सोनी अजय बंजारे को अपना अध्यक्ष मानकर समस्त वार्डो में वोट डाल रही थी, ये हम नही बल्कि हमारे मीडिया सर्वे से स्पस्ट हुवा था। कांग्रेस और भाजपा में मुख्य अंतर युवा आइकॉन की रही। कांग्रेस ने इसे अजय बंजारे को आगे कर पहला दांव खेल दिया था और भाजपा इस रणनीति में कहीं न कहीं असफलता पाई,इस बात से भी इंकार नही किया जा सकता।

सोनी अजय बंजारे बनी अध्यक्ष, रामनाथ सिदार बने उपाध्यक्ष-
सारंगढ़ की आयरन लेडी के नाम से प्रशिद्ध सोनी बंजारे को सारंगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष की दायित्व सौंपी गयी है। चुनाव के पहले भी महिलाओं की आवाज़ बनकर पूर्व शहर सरकार के कगिलाफ़ सोनी बंजारे ने आवाज़ बुलंद की थी। अनुभवी मिलनसार आदिवासी नेता रामनाथ सिदार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपरोक्त निर्णय कांग्रेस के प्रभारी नेता,उपस्थित विधायको,कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकर एवं समस्त वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने एक स्वर में लिया है।

कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर–
जैसे ही 15 वार्डो में 11 में कांग्रेस की जीत हुवी थी लगभग उसी दिन से सोनी अजय बंजारे के अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ़ हो गया था। उपाध्यक्ष पद के लिए 03 नाम मे विचार विमर्श करने के पश्चात आखिर अनुभव और सादगी में बात आकर रुकी अर्थात रामनाथ सिदार की बात पर कांग्रेस पार्टी एकमत हुवी। इस तरह से आज औपचारिक घोषणा होते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और आमजनमानस में खुशी की लहर दौड़ गयी है।

आसान नही होगा सारंगढ़ अध्यक्ष की राह-
सारंगढ़ की जनता के बारे में कहावत है कि जिसे चाहें अर्श से फर्श पर और जिसे चाहे फर्श से अर्श पर पहुंचा देती हैं। कुछ साल पहले यही जनता भाजपा पर विश्वास जताई थी लेकिन जैसे ही भाजपा ने जनता के विश्वाश अनुरूप कार्य नही किया उनकी जगह आज कांग्रेस पर प्यार उड़ेलने में कमी नही की। सोनी अजय बंजारे के आगामी 2 वर्ष का कार्यकाल आगामी विधान सभा चुनाव में भी अहम भूमिका निभाएगी इस बात से भी इंकार नही किया जा सकता।
- मयंक पटेल के नेतृत्व में सालर में सफल रहा विशाल रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ… - June 14, 2026
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026

