लखनऊः उत्तर प्रदेश के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, हापुड़ और गाजियाबाद में कल से 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने बढ़ती शीतलहर और कड़ाके की ठंड के चलते 8वीं तक के स्कूलों को 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद करने का फैसला किया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गाइडलाइन जारी कर दिया है।
गाइडलाइन के मुताबिक इसके तहत स्कूलों को विकल्प के तौर पर ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था करानी होगी। अगर स्कूल में किसी को भी जुकाम, बुखार के लक्षण दिखते हैं तो उसे तुरंत घर पहुंचाने की व्यवस्था स्कूल को करनी होगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सक्सेना ने बताया कि शासन ने शीतकालीन अवकाश के लिए आदेश दिए हैं। इसके तहत सभी सरकारी विद्यालयों को शुक्रवार से विद्यालय बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। निजी स्कूलों के लिए कोई दिशानिर्देश नहीं है। गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा विभाग के टाइम एंड मोशन स्टडी के आदेश के तहत पहली बार शीतकालीन अवकाश दिया जा रहा है। इससे पहले जिलाधिकारी के आदेशों के तहत विभिन्न जिलों में स्कूलों में छुट्टी की जाती रही हैं।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
