मुंबई.कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर और ओमिक्रॉन (Omicron) के बढ़ते मामले के कारण राज्य में कोरोना की तीसरी लहर (Corona Third Wave) की आशंका जताई जा रही है। इसी बीच मुंबई में नए साल पर हर साल होने वाले जश्न (Mumbai New Year Party Ban) में इस बार भी कोरोना संक्रमण के कारण भंग पड़ गया है। मुंबई (Mumbai Coronvirus) में 7 जनवरी, 2022 तक धारा 144 लागू कर दी गई है।

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने इस दौरान शहर में नए साल के जश्न और पार्टियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। 30 दिसंबर से 7 जनवरी तक मुंबई में खुले स्थान या बंद स्थान पर किसी भी तरह की पार्टी पर प्रतिबंध रहेगा। इनमें रेस्तरां, होटल, बार, रिसॉर्ट और क्लब भी शामिल होंगे। पुलिस का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वालों और धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 2500 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं, एक दिन पहले मिले नए संक्रमितों की तुलना में 82 फीसदी उछाल दर्ज किया गया है। इस दौरान महाराष्ट्र में 20 से ज्यादा मौतें हुईं। राज्य के जानकारों का मानना है कि मुंबई में कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए। देश के किसी राज्य में वायरस के इस नए प्रकार से संक्रमण के दैनिक मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक ओमीक्रोन के 252 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 3,900 नए मामले सामने आने से हालात चिंताजनक बने हुए हैं।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
