रायगढ़। चाहे कोई भी मौसम या दिन हो, पुलिस चौकी चौबीसो घंटा खुली रहती है। आज हमारे समाज, राज्य, शहर में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बहाल है तो इसमें पुलिस प्रशासन की बड़ी भूमिका हैं. सर्दी गर्मी बरसात सभी मौसम में हमारी हिफाजत करने वाली पुलिस पर हमें गर्व होना चाहिए।पुलिस हमारी सुरक्षा को सुनिश्चित करती है, और हमारे लिए दिन-रात काम करती रहती है।

नीडर,तेज-तर्रार के.के.पटेल को मिला थाना सरिया का प्रभार–
अपने कम समय के कार्यकाल में शराबियों,जुआरियों और अवैध कार्य करने वालों के सिरदर्द बन चुके के.के.पटेल को वर्तमान पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा ने सरिया का प्रभार दिया है। सरिया थाना प्रभारी के.के.पटेल की छवि हमेशा से एक निडर सिपाही की रही है। जिन के कार्रवाई से तंग आकर अवैध कार्य करने वालो को षड्यंत्र का सहारा लेना पड़ा था। लेकिन कहा जाता है “सांच को आंच नही”..और सच जब बाहर आता है तो और चमक और लावण्य लिए होता है। कुछ ऐसा ही केके पटेल के साथ हुवा,और कानून के प्रति उनके कर्तव्यनिष्ठता को देखते हुवे उन्हें सरिया थाना का प्रभार सौंपा गया है।

गरीब और पीड़ितों के हित के लिए रहूँगा सदैव तैयार-के के पटेल
थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि पुलिस हमेशा माफियाओं और अवैध कार्य करने वालो के निशाने पर होते है। और ऐसे लोग चाहते हैं कि पुलिस पर दवाब डालकर अनैतिक काम को अंजाम दें। लेकिन ऐसे लोगों की लाख कोशिश के बावजूद उनके थाना क्षेत्र में कभी कोई बेगुनाह को डरने की आवश्यकता नही है। मैं और हमारी पुरी टीम सभी गरीब,पीढित और शोषित वर्गों के साथ हैं, तथा जनता कभी भी अपनी समस्याओं को पुलिस तक पहुंचा सकती है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
