रायगढ़। जिले के भूपदेवपुर स्थित नवोदय विद्यालय में 12 वीं के छात्रों के द्वारा रैगिंग के नाम पर जूनियर छात्रों की पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई में दो छात्रों को चोटें आई हैं बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन ने गुपचुप तरीके से चपले स्थित शासकीय हास्पिटल में देर रात इलाज कराया है। वही स्कूल प्रबंधन ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी। पैरेन्ट्स को जब इस मामले का पता चला तो उन्होने एडीएम को मामले की शिकायत की जिसके बाद एडीएम ने जांच करनी की बात कही हैं।
भूपदेवपुर में स्थित नवोदय विद्यालय में 12 वीं तक की कक्षाएं संचालित हैं। दो दिन पहले स्कूल के सीनियर छात्रों ने 11 वीं के छात्रों को एक हाल में बुलाकर लाइट बंद की और लात घूसों से पिटाई की। इस दौरान दो छात्रों को ज्यादा चोटें आ गईं। स्कूल के एक शिक्षक को जब घटना की जानकारी मिली तो उसने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। पिटाई में चोटिल हुए दो छात्र मोटिस लक्ष्मे, और शुभम शामल को देर रात इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करा कर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया गया । वही प्रबंधन ने इस घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को भी नहीं दी गई। किसी तरह परिजनों को जब अपने बच्चों के साथ हुई रैगिंग की जानकारी मिली तब उन्होने कलेक्ट्रेट पंहुच कर एडीएम ए. आर.कुरुवंशी से मामले की शिकायत की है। मामले में एडीएम श्री कुरुवंशी ने जांच कराने की बात कही हैं।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
