सारंगढ़। नगर के भारत माता चौक में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक उन्हें याद किया। मां भारती की स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान क्रांतिकारी को दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन साहस, त्याग और देशभक्ति की अमिट मिसाल है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। श्रद्धांजलि सभा में देशभक्ति का माहौल बना रहा और “चंद्रशेखर आजाद अमर रहें” के नारों से पूरा भारत माता चौक गूंज उठा।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गा प्रताप सिंह ठाकुर, महामंत्री रमेश तिवारी एवं राजा गुप्ता, उपाध्यक्ष किशन गुप्ता, किसान मोर्चा जिला महामंत्री यशकुमार यादव, कोषाध्यक्ष अजय देवांगन, भीमसेन केशरवानी, कार्यालय मंत्री लोकेश साहू, युवा मोर्चा से प्रमोद यादव, दिलीप साहू, महेश सत्यम, मनोज, गोपाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि शहीदों का बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा और उनके आदर्श समाज में ऊर्जा का संचार करते रहेंगे।

- अगस्त 2026 में कब पड़ेंगी कामिका और पुत्रदा एकादशी? जानें उदया तिथि के अनुसार सही व्रत की तारीख… - July 28, 2026
- थाइरॉइड की बीमारी में इन चीजों के सेवन से बना लें दूरी, वरना सेहत के लिए होगा खतरनाक… - July 28, 2026
- एनर्जी का पावरहाउस: घर पर बनाएं हेल्दी ड्राई फ्रूट लड्डू, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करे… - July 28, 2026




