सारंगढ़। होली पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। संध्या 5:30 बजे थाना परिसर से भव्य पैदल मार्च निकाला गया, जिसमें प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सड़कों पर उतरकर आमजन से सीधे संवाद करते दिखे।
जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर व्यापक पैदल पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों, युवाओं और आम नागरिकों से मुलाकात कर सुरक्षित और संयमित होली मनाने की अपील की।
पैदल मार्च में एसडीएम वर्षा बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, एसडीओपी स्नेहिल साहू, तहसीलदार एन.के. सिन्हा, प्रकाश पटेल, थाना प्रभारी हक, यातायात प्रभारी जितेन्द्र चंद्रा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने मुख्य चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।

प्रशासन की सख्त हिदायतें

अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि—
नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाएं।
किसी पर जबरन रंग न डालें।
केमिकल एवं कांचयुक्त रंगों का उपयोग न करें।
हर्बल रंगों के प्रयोग को बढ़ावा दें।
वाहनों पर तीन सवारी न बैठाएं और बेवजह हुड़दंग से बचें।
होलिका दहन के लिए दिशा-निर्देश
होलिका दहन को लेकर भी प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ज्वलनशील पदार्थों के प्रयोग से बचने, निर्धारित एवं सुरक्षित स्थान पर ही होलिका दहन करने तथा अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की गई है। साथ ही धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए आपसी सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया गया।
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दो टूक कहा कि पर्व की खुशियों में खलल डालने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया है।
- वैष्णव समाज के फैसले से टूटे रिश्तों को मिली नई जिंदगी….भटगांव-बिलाईगढ़मंडल में निर्विरोध चुनी गई कार्यकारिणी.. - June 7, 2026
- प्रतिभाशाली युवा कलाकारों के लिए सुनहरा अवसर: छात्रवृत्ति योजना 2026-27 हेतु 15 जून तक करें आवेदन… - June 7, 2026
- आईटीआई में सुनहरा अवसर: 10वीं पास युवाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 15 जून तक करें आवेदन… - June 7, 2026

