सारंगढ़। आम आदमी पार्टी द्वारा “बदल के रहिबो छग” के नारे के साथ नगर में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा अध्यक्ष जुगल किशोर तिवारी अपने साथियों के साथ नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उत्साहपूर्वक अभियान की शुरुआत की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू लेकर आम जनता के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया। अभियान के माध्यम से प्रदेश में राजनीतिक बदलाव का संदेश दिया गया और आम लोगों से समर्थन की अपील की गई।
कार्यक्रम में पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके शासन मॉडल को छत्तीसगढ़ में लागू करने की बात कही गई। वक्ताओं ने दावा किया कि दिल्ली मॉडल शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में सफल रहा है और प्रदेश में भी इसी प्रकार की व्यवस्था की जरूरत है।
रायगढ़ लोकसभा अध्यक्ष जुगल किशोर तिवारी ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और किसानों के साथ धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में व्यापक बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता और किसानों के हक की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी तथा जनसमस्याओं को सड़क से सदन तक उठाएगी।
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और “बदल के रहिबो छत्तीसगढ़” का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
