सारंगढ़। जिले में तेज रफ्तार वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहाँ एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे के बाद सड़क पर खून की होली खेली गई और आरोपी ट्रक चालक फरार होने में कामयाब रहा।

काल बनकर आई तेज रफ्तार-

घटना बांधापली पेट्रोल पंप के समीप की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक क्रमांक CG 11 BG 7821 इतनी तेज गति में था कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगा।
देवदूत बनकर पहुंचे ग्रामीण, अस्पताल में भर्ती-
हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल युवक को उठाकर RSM Hospital पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल की प्राथमिक जांच के बाद बताया कि युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है।
सालर निवासी युवक की हुई पहचान-
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान ईश्वर पटेल (20 वर्ष), पिता हरि पटेल, निवासी ग्राम सालर के रूप में हुई है। जवान बेटे के साथ हुए इस हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।
फरार ट्रक की तलाश-
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली सारंगढ़ की टीम मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं और ट्रक नंबर के आधार पर आरोपी चालक की घेराबंदी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस मार्ग पर बेलगाम दौड़ते भारी वाहनों को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
- वैष्णव समाज के फैसले से टूटे रिश्तों को मिली नई जिंदगी….भटगांव-बिलाईगढ़मंडल में निर्विरोध चुनी गई कार्यकारिणी.. - June 7, 2026
- प्रतिभाशाली युवा कलाकारों के लिए सुनहरा अवसर: छात्रवृत्ति योजना 2026-27 हेतु 15 जून तक करें आवेदन… - June 7, 2026
- आईटीआई में सुनहरा अवसर: 10वीं पास युवाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 15 जून तक करें आवेदन… - June 7, 2026

