जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में एक दिसम्बर से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर आज 1 दिसंबर से धान की खरीदी शुरू हो चुकी है।इस खरीफ वर्ष में लगभग 22.66 लाख पंजीकृत किसानों से 2399 सहकारी समितियों के माध्यम से धान उपार्जन किया जाएगा. राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत किसानों से लगभग 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है. इस वर्ष किसानों-ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा 88 नवीन धान उपार्जन केन्द्रों को प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है।

राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की नकद एवं लिंकिंग के माध्यम सें खरीदी एक दिसम्बर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक की जायेगी।
धान उपार्जन केंद्र कपरतुंगा में शांति औऱ सुचारू ढंग से हुवी धान खरीदी प्रारंभ-
धान खरीदी का पहला दिन किसानों के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी विशेष रहता है,क्योंकि इससे उपार्जन केंद्र की तैयारी और व्यवस्था का जायज़ा लेने के साथ -साथ आने वाली समस्याओं का भी भान हो जाता है।

आज इसी कड़ी में धान उपार्जन केंद्र कपरतुंगा में सरपँच संघ अध्यक्ष और किसान नेता मोती पटेल ने पूजा अर्चना कर श्रीफल तोड़कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। मोती पटेल ने किसानों से सही और साफ धान लाने तथा उपार्जन केंद्र के कर्मचारियों और अधिकारीयों की सुचारू रूप से संचालन करने में सहयोग हेतु अपील की,जिसपर उपस्थित किसानों ने सहमति जताई और पूरा सहयोग करने की बात कही।
उक्त शुभारंभ दिवस पे नोडल अधिकारी देवेंद्र निषाद,प्रबंधक निर्मल वैष्णव ,लखन चौहान, नीलाम्बर पटेल,सालिक राम पटेल,श्रीराम,दौलतराम,सीताराम,जिलाजित पटेल,आरती पटेल,नित्यानंद पटेल,मनबोध,सलीम कुमार बरिहा इत्यादि किसान और हमाल भाई भी उपस्थित थे।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

