रायगढ़, कलेक्टर के अनुमोदन पश्चात अपर कलेक्टर रायगढ़ द्वारा कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सारंगढ़ में पदस्थ डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कुंजबिहारी गहरे को निर्वाचन कार्य के प्रति उदासीनता, लापरवाही तथा कार्य में रूचि नहीं लेने के कारण एवं उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में श्री गहरे को मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)सह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, खरसिया में अटैच किया गया है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
