नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर को ISIS ने जान से मारने की धमकी दी है। गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस में शिकायत की है कि उन्हें आईएसआईएस कश्मीर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
इस मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। सांसद गौतम गंभीर की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार गौतम गंभीर को बीती रात करीब 9.30 उनके आधिकारिक ई-मेल पर आईएसआईएस कश्मीर ने उन्हें धमकी भरा मेल भेजा। इस मेल में धमकी दी गई है कि हम तुम्हें (गौतम गंभीर को) और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।
इस ई-मेल के प्राप्त होने के बाद गंभीर ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दी। अब इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को सौंपी गई है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
