रायगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के अस्तित्व में आने के पहले ही डोंगरीपाली को नया ब्लॉक मुख्यालय बनाए जाने की पहल की खबर से डोंगरीपाली (कोठीखोल)क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उल्लेखनीय होगा की रायगढ़ जिले में कोतरा उलखर, कोसीर, सरिया, कापू, को ब्लॉक बनाए जाने की अनुशंसा से डोंगरीपाली क्षेत्र वासियों को एक बड़ा झटका लगा था पूर्वी छत्तीसगढ़ एवं पश्चिमी ओडिसा के सीमांत क्षेत्र में बसे होने के कारण इस क्षेत्र से डोंगरीपाली को ब्लॉक मुख्यालय बनाए जाने को लेकर शासन प्रशासन से अक्सर मांग उठती रही पर उन्हें हमेशा हताशा ही हाथ लगती आ रही थी।
क्षेत्र की मांग एवं ग्रामीणों की समस्या के मद्देनजर सारंगढ़ विधायक उतरी गनपत जांगड़े , क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व जनपद सभापति पुष्पराज सिंह बरिहा,जिला प्रवक्ता गोपाल प्रसाद बाघे कांग्रेस कमेटी रायगढ़,सौभाग्य साहू,श्रीमंत भोई,सरपंच प्रतिनिधि उमेश प्रधान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास स्थान पहुंचकर मांग किया किया गया था। जिस पर अवर सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अवर सचिव को डोंगरीपाली को नया ब्लॉक बनाने पर आवश्यक कार्यवाही का पत्र सामने आने के बाद डोंगरीपाली क्षेत्रवासियों को एक बड़ी उम्मीद जगी है कि अब डोंगरीपाली को ब्लॉक मुख्यालय का दर्जा मिल सकता है। जानकारों की माने तो सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला बहुत जल्द अस्तित्व में आने वाला है इससे डोंगरीपाली के ब्लॉक मुख्यालय बनने की संभावना प्रबल हो गई है।

जल्द से जल्द बने ब्लॉक मुख्यालय-
डोंगरीपाली क्षेत्र के प्रफुल्ल महानंदा,जयप्रकाश नायक,प्रदीप देहरी,परमानंद बरिहा,संपत पटेल,संपत बरिहा,पूरन सोना,खिरधर यादव,कन्हैया साहू,मदन बरिहा,गजबन सेट,श्रीधर बरिहा का कहना है कि बरमकेला ब्लाक मुख्यालय से डोंगरीपाली की दूरी करीब 24 किलोमीटर है एवं क्षेत्र के अंतिम छोर के बसे ब्यक्ति के लिये लगभग 30से 35 किलोमीटर की दूरी हो जाती है।आर्थिक स्थिति कमजोर होने लंबी की दूरी होने के कारण सही समय मे शासकीय कार्य नही हो पाते हैं वही डोंगरीपाली में पुलिस थाना,हायर सैकंडरी स्कूल,आर आई,08 पटवारी,स्वास्थ्य विभाग, पशु विभाग, सहकारी समिति,ग्रामीण बैंक एवं 16 ग्राम पंचायत अन्य विभाग के कार्यालय भी पर विडंबना ही कर सकते हैं कि ब्लॉक मुख्यालय नहीं है जो जल्द से जल्द बनना चाहिए।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
