रायपुर। राज्य के पंद्रह नगरीय निकायों में चुनाव की तारीख़ें घोषित कर दी गई हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने तारीख़ों का ऐलान किया है। जिन पंद्रह निकायों में चुनाव हैं उनमें छ नगर पंचायत,पाँच नगर पालिका परिषद और चार नगर निगम शामिल हैं। राज्य निर्वाचन द्वारा इस तारीख़ के ऐलान के साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने कहा, निकाय चुनाव के लिए एक हजार मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। नोटा का प्रावधान ही लागू रहेगा। उपचुनाव के लिए 37 हजार केंद्र बनाए जाएंगे। टोटल 17 वार्ड में होगा उप चुनाव। चार निगम, पांच नगर पालिका छह नगर पंचायत। बैलेट पेपर से होंगे चुनाव। 6 दिसम्बर तक नाम वापसी, 20 दिसम्बर मतदान, 23 को मतगणना। वहीं तत्काल प्रभाव से आचार सहिता लागू कार दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग प्रेमनगर, मारो,नरहरपुर,कोंटा,भैरमगढ़ और भोपालपटनम नगर पंचायतों, जबकि बैकुंठपुर, शिवपुर चर्चा, सारंगढ, जामुल और खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में और चार नगर निगम जिनमें बीरगांव,भिलाई,भिलाई-चरोदा और रिसाली शामिल हैं.
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
- कोसीर में नकली नोटों का खेल बेनकाब, 2 आरोपी गिरफ्तार… - October 29, 2026
- छात्रा से अश्लील व्यवहार का आरोप, पुरगांव स्कूल के दो व्याख्याता निलंबित… - October 29, 2026
