कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में एनटीपीसी के तिलाईपाली माइंस में पदस्थ कर्मचारी अजय शर्मा के 10 वर्षीय पुत्र अद्वैत शर्मा ने 6 लाख 40 हजार प्वाइंट जीते हैं। अद्वैत सोमवार को हॉटसीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठे। 9 सवालों के सही जवाब देते हुए 1 लाख 80 हजार रुपए जीते।

मंगलवार को दूसरे दिन के शो में 3 लाख रुपए के सवाल का सही जवाब देते हुए उन्होंने अपना सफर शुरू किया। अद्वैत ने बताया कि वे बड़े होकर साइंटिस्ट बनना चाहते हैं। अद्वैत ने केबीसी में अमिताभ बच्चन को बताया कि केबीसी में जीती हुई रकम वे अपनी पढ़ाई पर खर्च करना चाहते हैं और बचे हुए पैसों से वह चॉकलेट खरीदना पसंद करेंगे।
भविष्य में साइंटिस्ट बनने की इच्छा रखने वाले अद्वैत ग्लोबल वार्मिंग पर नियंत्रण के उपाय ढूंढेंगे। अमिताभ ने अद्वैत के विचारों के लिए उनकी प्रशंसा की। 6 लाख 40 हजार रुपए के प्रश्न में अद्वैत से आरटीई (राइट टू एजुकेशन) से जुड़ा सवाल पूछा गया। इनमें से कौन सिल्क रूट से चीन की यात्रा करने वाले पहले थे, जिन्होंने ‘इल मिलियोने’ नाम की किताब लिखी थी, इस प्रश्न का जवाब अद्वैत नहीं दे पाए, 6 लाख 40 हजार पाइंट जीतकर उन्होंने यह जवाब को
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
