सारंगढ़: आंगनबाड़ी सहायिका सहायिका के कार्यशैलीअभिभावक व वार्डवासी हो चुके है त्रस्त व परेशान..! लापरवाही बरतने का आरोप लगाने के साथ अधिकारी से किया पद से पृथक करने की मांग…
जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़। विदित हो श्रीमती रूकमणी टण्डन आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में आंगनबाड़ी केन्द्र विशालपुर वार्ड क्रमांक 05 सारंगढ़ विकासखण्ड
कार्यरत् में कार्यरत हैं, जिनके द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं व्यतिक्रम करने की लिखित शिकायत परियोजना अधिकारी (एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना) के समक्ष की गयी है।
शिकायत पत्र के अनुसार-


आंगनबाड़ी सहायिका रूखमणी टण्डन की उपस्थिति आंगनबाड़ी केन्द्र मेंनियमानुसार नहीं रहता है तथा वह अपने मनमाने तरीके से आंगनबाड़ी केन्द्र आना-जाना
करती है।
आंगनबाड़ी सहायिका आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ शालीनता से व्यवहार नहीं करती है व बच्चों के देखरेख में घोर लापरवाही करती है तथा बच्चों के
खान-पान, व्यवस्था में ध्यान नहीं रखती है।
शिकायत के अनुसार सहायिका रुकमणी टंडन बच्चों को उनके घर लिवाने व छोड़ने नहीं जाती है
एवं बच्चे कहां आ-जा रहे हैं, क्या कर रहे हैं, इस पर रूचि नहीं लेती है। साथ ही सहायिका पद पर कार्यरत् होने के उपरांत भी आंगनबाड़ी केन्द्र में अपने दबाव-प्रभाव से एकाधिकार स्थापित कर मनमाने रवैया अपनाये हुई है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उनके पदीय कर्तव्यों का भलीभांति निर्वहन करने हेतु ग्रामवासियों द्वारा कहे जाने पर करते हुये मैं जैसा चाहूंगी वैसा कार्य
करूंगी, तुम लोगों को परेशानी है तो मेरे विरूद्ध जहां शिकायत करना है कर लो कहकर
धमकी दी जाती है एवं अपने कार्यशैली में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है।
शिकायत में स्पस्ट किया गया है कि उक्त सहायिका के कार्यशैली से अभिभावक व वार्डवासी त्रस्त व परेशान हो चुके हैं। उक्त सहायिका के आंगनबाड़ी में नियुक्त होने का कोई औचित्य नहीं है, इस कारण सहायिका को पद से पृथक कर किसी कर्तव्यनिष्ठ महिला को सहायिका के पद पर पदस्थ किया जाना आवश्यक हो गया है।
अतः अधिकारी से प्रार्थना की गयी है कि आंगनबाड़ी केन्द्र विशालपुर वार्ड क्रमांक 05 सारंगढ़ में कार्यरत् सहायिका रूकमणी टण्डन द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही करने के कारण पद से पृथक किया जाये।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
