रायपुर – सरस्वती नगर इलाके में एक युवती की लाश पटरियों पर मिली है। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की खबर दी। पटरी के पास बनी बस्ती में रहने वाले कुछ लोगों ने बताया कि युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की।
खबर मिलने के बाद सरस्वती नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

दरअसल यह हादसा सरस्वती नगर थाने के पीछे कोटा इलाके में रेलवे ट्रैक पर हुआ। अब तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती की उम्र 20 से 25 साल के आसपास बताई जा रही है।
पुलिस को अंदेशा है कि युवती छात्रा होगी क्योंकि जिस इलाके में कई गर्ल्स हॉस्टल हैं जिनमें इस उम्र की युवतियां रहती हैं। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। आस-पास के लोगों से संपर्क कर इसी युवती के बारे में जानकारी पुलिस जुटा रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
