कलेक्टर डॉ. संजय कन्नोजे के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के आधार पर आज तहसील सारंगढ़ में बड़ी कार्रवाई की गई।
तहसीलदार सारंगढ़ प्रकाश पटेल, सहायक खाद्य अधिकारी तरुण कुमार नायक, मंडी सचिव राजेंद्र ध्रुव, मंडी उप निरीक्षक प्रीति तिर्की एवं जगदीश बरेठ से बने संयुक्त जांच दल ने ग्राम छिंद में छापा मार कार्रवाई की।

जांच के दौरान फुटकर व्यापारी राजेंद्र साहू के प्रतिष्ठान में स्टॉक रजिस्टर एवं वास्तविक भंडारण में भारी अनियमितताएँ पाई गईं।
जिसके आधार पर टीम ने मौके से 225 बोरी (90 क्विंटल) धान को जप्त किया है।
पूरे प्रकरण में मंडी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही करते हुए सामग्री को राजसात कर आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट रूप से बताया कि धान खरीदी सीजन में किसी भी प्रकार की कालाबाज़ारी, अवैध भंडारण एवं अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
- भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण (गुड्डू) यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर… - August 1, 2026
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026




