वैष्णव महासभा ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया के तहत जीतेन्द्र वैष्णव को प्रदेश उपकोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता, वित्तीय प्रबंधन और सामाजिक गतिविधियों में और अधिक मजबूती आने की उम्मीद जताई गई है।
जीतेन्द्र वैष्णव का सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के वैष्णव समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उन्होंने समाज के युवाओं, वरिष्ठजनों तथा विभिन्न धार्मिक-सामाजिक इकाइयों को एक मंच पर लाने का सतत प्रयास किया है। उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता के कारण जिले में सामाजिक एकता, कार्यक्रमों का समन्वय और संगठन की मजबूती में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस नियुक्ति से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले मे हर्ष का माहौल है..

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रथ यात्रा के समय पुराने होटल का भवन गिरा, नौ लोग घायल…. - July 17, 2026
- छत्तीसगढ़: कुत्ते के काटने के बाद पीड़ित ने 12 छात्रों को काटा, बच्चा स्वस्थ; डॉक्टर जता रहे शरारत की आशंका…. - July 17, 2026
- रायगढ़:शराब पार्टी बनी मौत की वजह, दोस्त ने शील पत्थर से उतारा मौत के घाट… - July 17, 2026




