सारंगढ़-बिलाईगढ़/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार जिला प्रशासन जिले में धान की अवैध खरीदी, बिक्री की रोकथाम के लिए निरंतर कार्यवाही कर रहा है जिससे राज्य शासन की मंशानुरूप केवल वास्तविक एवं पात्र कृषकों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही धान खरीदी हो सके। साथ ही कोचियों, व्यापारी, अवैध धान विक्रेताओं की धान की खरीदी बिक्री पर रोकथाम की जा सके। राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि उपज मंडी, सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा 8 दिसंबर को कुल 36 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है। जिला में कुल पंजीकृत 89147 किसानों का कुल पंजीकृत रकबा 90140.013 हेक्टेयर है जिसके विरूद्ध 09 दिसंबर की स्थिति में कुल 68632.20 मे.टन धान खरीदी किया गया है, जिसका उठाव पंजीकृत राईस मिलरों के माध्यम से कुल 14196 मे.टन डीओ जारी कर कुल धान 2944.00 मे. टन में धान उठाव किया गया है।

- एसपी सुनील शर्मा के सख्त एक्शन का बड़ा असर, 48 घंटे में गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा 1.14 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त… - September 4, 2026
- ग्राम पंचायत कनकबीरा में जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से संपन्न..जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत.. - September 4, 2026
- छत्तीसगढ़:21 सितंबर से कक्षा 1 से 12वीं की तिमाही परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल… - September 4, 2026
