रायगढ़, धान बिक्री की ऋण पुस्तिका में लंबरदार का नाम नही होने संबंधी में खबर समाचार पत्र में प्रकाशित हुई थी। जिसके संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (रा)सारंगढ़ श्री नंदकुमार चौबे ने बताया कि ग्राम रामटेक के निवासी कृषक श्याम कुमार पटेल पिता स्व.कलपराम पटेल के सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में धान पंजीयन के लिए पंजीकृत है। किसान द्वारा प्रस्तुत आवेदन में कहा गया था कि संयुक्त खाते में अन्य हिस्सेदार नेतराम, मालिकराम, सालिकराम, हेतराम पिता भोगीलाल है। पोर्टल में पंजीयन जांच करने पर सहखातेदारों के नाम पर पंजीयन दिखा रहा है तथा मेरा पंजीयन में नंबरदार था लेकिन पोर्टल में इसका उल्लेख नहीं दिख रहा था। इस संबंध में आवेदन प्रस्तुत करने के पश्चात अधिकारियों द्वारा पोर्टल की जांच कर किसान की पंजीयन संबंधी समस्या का निराकरण कर दिया गया है। जिससे अब किसान का नाम नंबरदार के रूप में पोर्टल में प्रदर्शित हो रहा है।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
