छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से आम लोगों में दहशत का माहौल था. इसकी वजह वे चार बदमाश थे, जो दिनदहाड़े राहगीरों को अपना निशाना बना रहे थे.

ये बदमाश न सिर्फ लोगों से लूटपाट और मारपीट करते थे, बल्कि अपनी इस करतूत का खुद वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर रहे थे, ताकि इलाके में उनकी धाक जम सके.
यह पूरा मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के हथखोज का है. यहां इन बदमाशों ने राहगीरों के साथ जमकर मारपीट के साथ ही लूटपाट को भी अंजाम दिया था. इस घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में लोगों के बीच भारी रोष और भय व्याप्त था. मामला तब और गंभीर हो गया, जब इन बदमाशों की ओर से बनाया गया वीडियो सामने आया था, जिसमें वे बेरहमी से लोगों को पीटते हुए दिख रहे थे.
खबर के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
एनडीटीवी ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद खबर का असर भी हुआ. दरअसल, एनटीवी की खबर के बाद फिंगेश्वर पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की. इसके बाद पुलिस ने तेजी से काम करते हुए इस मामले में शामिल चारों मुख्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों के नाम मोती राज साहू, थनेश साहू, बादशाह खान और अशफ़ाक कुरैशी हैं.
बदमाशों की हेकड़ी निकालने के लिए निकाला जुलूस
इन बदमाशों की ओर से फैलाई गई दहशत को खत्म करने और जनता के मन से खौफ निकालने के लिए फिंगेश्वर पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया. पुलिस ने इन चारों गिरफ्तार आरोपियों का सरेआम जुलूस निकाला. जुलूस के दौरान पुलिस ने इन बदमाशों से ऊंची आवाज में नारे भी लगवाए. आरोपियों को यह कहते हुए चलना पड़ा कि लूट करना पाप है, कानून हमारा बाप है. पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस के इस कदम की सराहना की है. पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
