बिलासपुर। दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा जब हुआ जब घर वाले दिवाली की पूजा कर रहे थे, उस दौरान एक दस वर्षीय मासूम बच्ची खेलते-खेलते अचानक फिसल कर गिर गई। गिरते समय उसकी आंख में पूजा करने वाली घंटी घुस गईं, जो सीधे आंख को चिरते हुए मस्तिक में घुस गईं।

गंभीर हालत में बच्ची को देर रात सिम्स लाया गया। जहां इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल रायपुर एम्स रिफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों की विशेष टीम उसका इलाज कर रही है।
खेलते-खेलते आंख में घुसी पूजा की घंटी
मस्तूरी निवासी दीपक सिंह अपने परिवार के साथ 20 अक्टूबर की रात पूजा कर रहेगा थे। जहां पर ही उसकी दस साल की बेटी काव्या सिंह खेल रही थी और इसी समय पूजा के पास आकर खेलने लगी और अचानक ही उसका पैर फिसल गया और गिरने पर नीचे रखी पूजा करने वाली घंटी आंख में धस गईं और देखते ही देखते दिवाली की खुशी गमगीन हो गईं और घर में हड़कंप मच गया। इसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे सिम्स रेफर किया गया।
सर्जरी कर घंटी को निकाला गया
सिम्स में उसकी हालत को देखते हुए तत्काल इलाज करते हुए एम्स रायपुर भेजा गया। जहां सर्जरी कर घंटी को निकाला गया है। हालांकि घंटी का सिरा मस्तिक तक पहुंच गया था, जिससे दिमाग़ पर असर पड़ा है, साथ ही एक आंख ख़राब हो चुकी है, जिसका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये बड़े संकेत, समय रहते हो जाएं अलर्ट… - August 28, 2026
- रक्षाबंधन पर रोड़ा बनेगी बारिश, प्रदेश के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट… - August 28, 2026
- छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का अलर्ट, इस साल 105 मामले आए सामने, रायपुर में सबसे ज्यादा 51 मरीज… - August 28, 2026
