कफ सिरप पीने के बाद महिला की मौत! 2 ढक्कन पीते ही…
राजस्थान के कोटा शहर से एक संदिग्ध और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अनंतपुरा थाना क्षेत्र के अजय आहूजा नगर में रहने वाली कमला देवी (55) की मौत कफ सिरप पीने के बाद हो गई।
मृतक के बेटे का दावा है कि खांसी-जुकाम के इलाज के लिए लिया गया सिरप उनके लिए मौत बन गया।
कफ सिरप ने बिगाड़ा हाल
कमला देवी दीपावली की तैयारियों में व्यस्त थीं, तभी उन्हें सर्दी-जुकाम हो गया। बेचैनी महसूस होने पर उनके बेटे ने रंगबाड़ी क्षेत्र के नागर मेडिकल स्टोर से सिरप मंगवाया। सिरप के दो ढक्कन लेने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई- घबराहट, बेचैनी और कमजोरी बढ़ने लगी।
अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
परिवार ने उन्हें तुरंत न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने ECG और अन्य जांचें कीं। डॉक्टरों के अनुसार, कमला देवी की हृदय गति असामान्य रूप से कम थी। हालांकि उपचार शुरू किया गया, लेकिन रात के समय इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर अनंतपुरा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची।
जांच के लिए सैंपल भेजा गया
एसआई रोहित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और कफ सिरप के सैंपल जांच के लिए सुरक्षित किए गए हैं। प्राथमिक जांच में मामला दवा के सेवन के बाद तबीयत बिगड़ने का प्रतीत होता है। हालांकि, मृत्यु का असली कारण मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
- छत्तीसगढ़:नकली सोना देकर 10 लाख रुपये की ठगी: खुदाई में गोल्ड मिलने का झांसा देकर रची थी साजिश, दो गिरफ्तार… - March 15, 2026
- पापमोचनी एकादशी पर जरूर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा व्रत का पूरा फल… - March 15, 2026
- घर पर बनाएं बिहार का पारंपरिक चने की दाल का पराठा, देसी डिश खाकर सभी करेंगे तारीफ… - March 15, 2026
