बिलासपुर शहर के बीचोंबीच स्थित श्रीकांत वर्मा मार्ग रोटरी चौक पर नाले में एक युवक की लाश मिली. सफाई करने पहुंचे नगर निगम के कर्मचारियों ने जैसे ही नाले का जाल खोला, शव देखकर वे हैरान हो गए.

कुछ ही देर में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे युवक की पहचान और घटना के संभावित कारणों का पता लगाया जा सके.
नाले से आ रही थी बदबू
स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार शाम करीब पांच बजे से ही नाले से तेज बदबू आ रही थी, जिसके बाद नगर निगम की टीम को सफाई के लिए बुलाया गया. इस दौरान युवक की लाश मिली. मृतक की उम्र 30-40 वर्ष के बीच बताई जा रही है.
मामले की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. आसपास के क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों की शिकायतों की भी जांच की जा रही है. जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
