30 की उम्र के बाद चेहरे पर जो एक सबसे बड़ी प्रॉब्लम दिखती है वह रिंकल्स की प्रॉब्लम होती है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स का दिखना शुरू हो जाता है.

यह एक नेचुरल प्रोसेस हैं लेकिन अगर इन्हें रोका न जाए तो इससे पूरे चेहरे की खूबसूरती छिन जाती है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनकी उम्र 30 के करीब है या फिर वे 30 की उम्र को अभी ही पार किया है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आपको 30 की उम्र के बाद चेहरे पर करना शुरू कर देना चाहिए. जब आप इन चीजों का इस्तेमाल रेगुलर बेसिस पर करते हैं तो आपके चेहरे पर झुर्रियां नहीं आती और साथ ही आपकी खूबसूरती लंबे समय तक बरकरार भी रहती है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
एलोवेरा जेल से मसाज
अगर आप अपने चेहरे से झुर्रियों को दूर रखकर उसे लंबे समय तक जवान और खूबसूरत बनये रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए. हर सुबह बिना भूले अपने चेहरे की एलोवेरा जेल से मसाज करना शुरू कर दें. जब आप ऐसा करना शुरू करते हैं तो कुछ ही महीनों में आपको फर्क आपको अपने चेहरे पर साफ दिखने लगता है.
डाइट में शामिल करें ये विटामिन्स
एक्सपर्ट्स की अगर मानें तो डाइट से भी आप अपने चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को रोक सकते हैं. इसके लिए आपको अपने डाइट में उन चीजों को शामिल करना होगा जिनमें विटामिन सी और ई भरपूर मात्रा में पायी जाती हों.
नींद को करें पूरा
अगर आप अपनी स्किन को यंग और फ्रेश बनाये रखना चाहते हैं तो आपको इस बात का भी खास ख्याल रखना चाहिए कि आप पर्याप्त मात्रा में नींद लें. एक्सपर्ट्स के अनुसार जब आप 7 से 8 घंटे की नींद लेते है तो आपकी स्किन को रिलैक्स और रिपेयर होने का समय मिल जाता है.
स्ट्रेस से पाएं छुटकारा
चेहरे पर झुर्रियों के आने के पीछे एक मुख्य कारण स्ट्रेस भी होता है. अगर आप ज्यादा स्ट्रेस लेंगे तो इसका असर आपके चेहरे पर झुर्रियों के तौर पर दिखना शुरू हो जाएगा. झुर्रियों से बचने के लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने स्ट्रेस लेवल्स को कंट्रोल में करके रखें.
घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल
चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां आने के पीछे एक सबसे मुख्य कारण है सूर्य की हानिकारक किरणें. अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे पर झुर्रियां न आए तो ऐसे में 30 की उम्र के बाद कम से कम घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
