पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, पुलिस अनुभागीय अधिकारी स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर कुशल नेतृत्व में कनकबीरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 55 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है ।
दिनांक 08/10/25 को पेट्रोलिंग ग्राम भ्रमण पर मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भाटा कोना के दमका जंगल मे अवैध कच्ची महुआ शराब बना रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ, गवाह के मौक़े पर पहुंच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करने पर एक व्यक्ति जंगल मे कच्ची महुआ शराब बनाते जंगल में मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम हीरालाल बरिहा पिता जैतराम बरिहा उम्र 52 वर्ष ग्राम भाटा कोना चौकी कनकवीरा थाना सारंगढ़ का होना बताया जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में प्लास्टिक पॉलिथीन के अंदर 55 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 11000रु को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2),59 (क)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में प्र.आर. जगदीश खूंटे, हीराधार नाग आर. जीतराम यादव , जगजीवन खूंटे, और समस्त चौकी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

आरोपी का नाम – हिरा लाल बरिहा पिता जैतराम बरिहा उम्र 52 वर्ष साकिन भाटा कोना , चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
