छत्तीगसगढ़ के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से डायरिया का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में डायरिया फैलने की खबर लगातार सामने आ रही है।

हाल ही में भिलाई के एक इलाके में डायरिया फैलने की खबर सामने आई थी। वहीं अब छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में डायरिया फैलने की खबर निकलकर आ रही है। इतना ही नहीं यहां दो लोगों की मौत भी हो गई है।
दो लोगों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर नगर ग्राम पंचायत के पहाड़पारा इलाके में डायरिया फ़ैल गया है। यहां 9 लोगों की तबियत बिगड़ी थी और उन्हें उल्टी दस्त की शिकायत थी। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में भर्ती लोगों में से 2 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोगों का इलाज जारी है। वहीं तीन लोग इलाज के बाद घर लौट चुके हैं।
वहीं गांव में डायरिया फैलने की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई और गांव पहुंची है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में सर्वे कर रही है। वहीं गांव में उल्टी-दस्त से दो लोगों की मौत होने के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
