रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर भूपदेवपुर पुलिस ने ग्रामीणों और महिला समूह के साथ ग्राम बिंजकोट में अवैध शराब कारोबार पर करारी कार्रवाई की है। शनिवार 27 सितंबर को थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग को ग्राम भ्रमण के दौरान ग्रामीणों और महिला समूह की सदस्यों से सूचना मिली कि ग्राम बिंजकोट निवासी शीतल कुम्हार लगातार समझाइश और बैठकों के बावजूद अपने घर में महुआ शराब बनाकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सरपंच, उप सरपंच और राधे-राधे महिला समूह की सदस्यों के साथ आरोपी के घर दबिश दी। तलाशी में पुलिस को परछी से 10 और 5 लीटर क्षमता वाले दो प्लास्टिक जरीकेन में भरा कुल 15 लीटर महुआ शराब जिसकी कीमत लगभग 3000 रुपये बताई गई, बरामद हुआ। साथ ही तीन बोरी महुआ लाहन भी मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आरोपी शीतल कुम्हार पिता खेतेश्वर कुम्हार उम्र 55 वर्ष निवासी बिंजकोट को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय नाग के साथ प्रधान आरक्षक सुरेंद्र ठाकुर, आरक्षक बोधराम सिदार और महिला आरक्षक गौरी सिदार शामिल रहे। पुलिस की इस पहल में महिला समूह की सक्रिय भागीदारी ने गांव में यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अब अवैध शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
