होली के त्यौहार के बीच एक नाबालिग की नदी में डूबने से मौत हो गई. होली खेलने के बाद नाबालिग अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए उतरा था. सभी दोस्त अपनी मस्ती में मस्त थे, इस बीच नाबालिग कब गहराई में पहुंचा और कैसे डूबा यह उन्हें समझ नहीं आया.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बालोद के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम सनौद का है. मृतक नाबालिग की पहचान प्रखर यदु, उम्र 17 बताई जा रही है. इस घटना से गांव में त्यौहार अब मातम में बदल गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है.

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
