छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का रोमांच अपने चरम पर है। आज होने वाले फाइनल मुकाबले में इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीमें आमने-सामने होंगी।

दोनों टीमें पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।
शनिवार को इंडिया मास्टर्स की टीम ने रायपुर के स्टेडियम में जमकर नेट प्रैक्टिस की। इस दौरान टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, इरफान पठान और यूसुफ पठान समेत कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ने पसीना बहाया। हमारे संवाददाता स्टार जैन ने इस प्रैक्टिस सेशन का जायजा लिया और क्रिकेटर धवल कुलकर्णी से खास बातचीत की।
धवल ने कहा की हम रायपुर से शानदार यादें लेकर जाना चाहेंगे। हमने होली का त्योहार पूरी टीम के साथ शानदार तरीके से मनाया और अब हमारी कोशिश होगी कि IML की ट्रॉफी जीतकर इस खुशी को दोगुना किया जाए। सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह बनाम वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी नजर आएंगे। इंडिया मास्टर्स के खिलाड़ियों ने स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। धवल कुलकर्णी रायपुर से शानदार यादें लेकर जाने की बात कह आ रहे है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
