नए साल की शुरूआत में अब बस कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में हर कोई नए साल के सेलिब्रेशन की तैयारियों में लगा हुआ है। वहीं दूसरी ओर हर साल की तरह इस भी भारतीय रिजर्व बैंक ने जनवरी माह में बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की है। जनवरी में बैंकों में कुल 15 दिन का अवकाश रहने वाला है। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ हरेक हफ्ते के साप्ताहिक अवकाश रविवार के दिन भी शामिल है। ऐसे में अपने बैंकिंग कार्य पहले से निपटा लें, क्योंकि नए साल के इस पहले माह में लगभग आधे माह बैंकों में छुट्टियां रहेंगी।

कौन-कौन से दिन बंद रहेंगे बैंक
01 जनवरी 2025, बुधवार नववर्ष 2025 सेलिब्रेशन संपूर्ण देश में बैंक बंद रहेंगे।
05 जनवरी 2025, रविवार साप्ताहिक अवकाश संपूर्ण देश में बैंक बंद रहेंगे।
06 जनवरी 2025, सोमवार गुरु गोबिंद सिंह जयंती के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
11 जनवरी 2025, शनिवार दूसरा शनिवार संपूर्ण देश में बैंक बंद रहेंगे।
12 जनवरी 2025, रविवार साप्ताहिक अवकाश पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
13 जनवरी 2025, सोमवार लोहड़ी पंजाब एवं कुछ अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
14 जनवरी 2025, मंगलवार मकर संक्रांति एवं पोंगल तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
15 जनवरी 2025, बुधवार तिरुवल्लुवर दिवस टुसू पूजा तमिलनाडु, प. बंगाल, असम में बैंक बंद रहेंगे।
19 जनवरी 2025, रविवार साप्ताहिक अवकाश पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
23 जनवरी 2025, गुरुवार सुभाष चंद्र बोस जयंती प. बंगाल समेत कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
24 जनवरी 2025, शनिवार माह का चौथा शनिवार संपूर्ण देश में बैंक बंद रहेंगे।
26 जनवरी 2025, रविवार गणतंत्र दिवस संपूर्ण देश में बैंक बंद रहेंगे।
30 जनवरी 2025, गुरुवार सोनम लोसार सिक्किम के सभी बैंक बंद रहेंगे।
बता दें कि जनवरी 2025 में कुछ जगहों पर क्षेत्रीय अवकाश पर ही संबंधित राज्यों के बैंक बंद रहेंगे। इस दिन शेष राज्यों के बैंक खुले रहेंगे। इसके साथ ही यह भी बता दें कि बैंकिंग अवकाश के दिनों में भी इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के जरिए चौबीस घंटे रुपयों का लेनदेन किया जा सकता है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
