महाराष्ट्र के पुणे के गंज पेठ के एक स्कूल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला शिक्षक ने अपने ही छात्र को हवस का शिकार बनाया है। इस मामले में पुलिस ने शिक्षिका पर मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है की छात्र 17 साल का नाबालिग है और महिला शिक्षिका ने स्कूल के परिसर में ही उसके साथ संबंध बनाएं।

स्कूल में ही बनाए संबंध
पीड़ित छात्र जब परीक्षा देने के लिए स्कूल पहुंचा था, तभी उसके साथ महिला शिक्षिका ने अत्याचार किया। इस घटना के बाद एक बार फिर गुरु शिष्य परंपरा पर दाग लगा है। पीड़ित छात्र भवानी पेठ का रहनेवाला है और छात्र दसवीं क्लास में पढ़ रहा है। बोर्ड की परीक्षा शुरू होने से पहले वो प्रीलिम्स की परीक्षा के लिए स्कूल पहुंचा था। इस दौरान महिला शिक्षिका ने उसके साथ ये कृत्य किया।
महिला शिक्षक ने छात्र को फंसाया प्रेम जाल में
बताया जा रहा है कि. आरोपी महिला शिक्षिका धानोरी में रहती है और उसने नाबालिग को प्रेम के जाल में फंसाया। आरोपी महिला ने छात्र के साथ स्कूल परिसर में ही जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने महिला शिक्षिका के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है और पुलिस ने महिला शिक्षिका को गिरफ्तार किया है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
