बीजापुर। पामेड़ थाना व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने हत्या, अपहरण, लूट व सीआरपीएफ कैम्प हमले में शामिल एक लाख के ईनामी डीकेएमएस अध्यक्ष सहित तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में संचालित नक्सल विरोधी अभियान के तहत पामेड़ थाना व सीआरपीएफ 151 बटालियन की टीम धर्मारम व जिड़पल्ली की ओर निकली थी। अभियान के दौरान टीम ने जिड़पल्ली से 1 लाख के ईनामी डीकेएमएस अध्यक्ष रामबाबू पुनेम निवासी धरमारम, मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर लखमा मडक़ामी निवासी जिड़पल्ली व मिलिशिया कमाण्डर हड़मा माड़वी निवासी इंकाल थाना पामेड़ को पकड़ा है। पकड़े गए नक्सली 7 अगस्त 2024 को ग्राम बड़शनपाल के ग्रामीण के अपहरण, हत्या व लूट की घटना व चिंतावागु सीआरपीएफ कैम्प पर हमले की घटना में शामिल थे। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध पामेड़ थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर जेएमएफसी न्ययालय के समक्ष पेश किया गया।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
