सरगुजा। सरगुजा जिले के ग्राम पलगढ़ी में गमला ईंट भट्ठे के पास तंबू के अंदर सोए मजदूर दंपती का शव मिला है। सुबह दंपती के बच्चे भट्ठे पर पहुंचे और दोनों को उठाने की कोशिश की, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

दोनों ने ठंड से बचने के लिए तंबू के अंदर आग जलाई थी। आशंका है कि दोनों की दम घुटने से मौत हुई है। घटना दरिमा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, लखनपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलगड़ी में संचालित गमला ईंट भट्ठे में गांव के कलिंदर अगरिया (30) और पत्नी सुंदरी अगरिया (28) पिछले दो माह से ईंट बनाने का कार्य कर रहे थे। 28 दिसंबर शनिवार की शाम लगभग 6.30 बजे दोनों ने अपने दोनों बेटे हीरालाल (11) और मोतीलाल (8) को अपने घर में छोड़कर रात को वापस ईंट भट्ठे के पास तंबू में सोने चले गए थे। मजदूर दंपती के दोनों बच्चे हीरालाल और मोतीलाल रविवार सुबह करीब 10 बजे ईंट भट्ठा पहुंचे तो उन्हें माता-पिता काम करते नहीं दिखे। जब दोनों तंबू में गए और दोनों को सोए देख उठाने की कोशिश की।
जब वे नहीं उठे तो घर जाकर पहुंच अपने परिवारवालों को इसकी जानकारी दी। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और जांच की, तब तक दोनों की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर लखनपुर और दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृत दंपती ने ठंड से बचने के लिए तंबू के अंदर आग जलाई थी। आग जलाने के लिए कोयले का भी इस्तेमाल किया गया था। आशंका है कि तंबू को बंद कर दिए जाने के कारण तंबू के अंदर ऑक्सीजन की कमी के कारण कॉर्बन मोनो ऑक्साइड गैस बनने से दोनों की मौत हुई है। दरिमा थाना प्रभारी मनोज प्रजापति ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्रथम दृष्टया दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। पलगढ़ी में उक्त ईंट भट्ठे का संचालन करीब दो सालों से सरकारी जमीन पर गांव के ही कल्याण सिंह और सेवक राम के द्वारा अवैध रूप से किया जा रहा है। भट्टे में ईंट पकाने के लिए अवैध कोयले का उपयोग किया जाता है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

