छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुजारी पार्क के पास मिली एक महिला की लाश की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे कि, 8 सितबंर को पुजारी पार्क के पास खड़ी कबाड़ हो चुकी लावारिस गाड़ी में एक महिला की लाश मिली थी।

जिसकी पहचान सिर्फ एक घुमंतु महिला के रूप में ही पुलिस कर पाई थी। महिला के पीएम रिपोर्ट में रेप के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी, पुलिस के लिए गले की हड्डी बन चुके इस मामले में कोतवाली समेत क्राइम ब्रांच की टीमें जुटी थी और आसपास के सीसीटीवी कैमरे समेत सभी तकनीकी साक्ष्यो को खंगालने के बाद वारदात के बाद दो आरोपी जाते दिखाई दिए।
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने कई महीनों की मशक्कत के बाद हुलिये के हिसाब से भाठागांव निवासी दाऊदीप और सिद्धार्थदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने दोनो को गिरफ्तार कर पुछताछ की तो दोनो पुलिस को अलग-अलग बयान देकर गुमराह करते रहे साथ ही उनके परिजन भी गलत लोगो को गिरफ्तार करने का दावा करने हुए थाने के बाहर हंगामा किया। लेकिन पुलिस ने आरोपियो समेत उनके परिजनो को मौके सीसीटीवी दिखाने के बाद परिजनो का गुस्सा शांत और आरोपियो ने अपने गुनाह करना स्वीकारा। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस रिमांड पर लेकर पुछताछ करने की बात कह रही है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
